जिला सांरगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा, अवैध शराब गांजा मे संलिप्त व्यक्तियो के कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होन पर । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चंदेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज दिनाक 17.09.2024 को थाना प्रभारी सरिया एस के धारी द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारयों को अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही के करने निर्देश दिये थे इसी दौरान ग्राम भ्रमण पर सउनि कलीराम कुर्रे , प्रआर० 30 आरक्षक क 175, 211 के साथ देहात भ्रमण तरफ रवाना हुए थे। कि मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम पंचधार तरफ से पैदल शराब ब्रिकी करने के लिए लेकर आ रहा हैं कि सूचना पाकर हमराह स्टॉफ एवं समक्ष गवाहन के साथ ग्राम पंचधार शिव मंदिर के पास घेराबंदी रेड कार्यवाही किया। एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पैदल चलते हुए मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना खेमराज मिरी पिता मंगल चंद उम्र 36 वर्ष निवासी बोंदा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का होना बताया । आरोपी के अपने कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अन्दर रखे प्लास्टिक पालीथीन में 10 लीटर क्षमता वाली में करीब 10 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
