सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय डभरा जिला शक्ति के स्थानीय सेवा केंद्र पुराना बस स्टैंड डभरा के ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक स्नेह मिलन, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी के कंचन बहन द्वारा बताया गया कि- आज जीवन में घोर तमो प्रधानता आ गई है ।जिसके कारण जीवन में आध्यात्मिक शिक्षा की कमी है , अगर शिक्षक भौतिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा को ग्रहण कर दूसरों को दान करें तो जीवन धन्य हो जाएगा । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिवकुमार भोई ने बताया कि – शिक्षकों का जीवन सदा दूसरों के कल्याण हेतु होता है , उन्होंने स्वयं आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। सेवा केंद्र की संचालिका बी के बेबी बहन ने बताया कि – हम सब एक ईश्वर की संतान है आत्मा रूप में भाई-भाई है और प्रतिदिन सेवाकेंद्र पहुंच कर ईश्वरीय ज्ञान योग का लाभ अवश्य लें । अंत में सबको ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
