सारंगढ़ । आज समय की मांग है कि गांव इलेक्ट्रॉनिक दुनिया के संपर्क में हो, जहां इलेक्ट्रॉनिक मशीनें होने वाली घटनाओं को अपनी आंखों में कैद कर लेता है , ऐसे सीसी कैमरा श्रीमती ममता राजीव सिंह के द्वारा अपने ग्राम पंचायत खोखसीपाली में लगवाया गया है । सरपंच श्रीमती ममता राजीव सिंह ने ग्राम खोखसीपाली में लगाया सीसी कैमरा श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं अतिरिक्त उपपुलिसअधीक्षक कमलेश चंदेल , एसडीओपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामपंचायत खोखसीपाली के सरपंच श्रीमती ममता राजीव सिंह ने आपराधिक घटनाओं को देखते हुए गांव व ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट सह सीसी कैमरा ग्राम के समलाई चौक में लगवाया है। जिससे की ग्राम में आने जाने केडार मुख्य मार्ग , छिंद मार्ग, सोडरडीह, होलधर पाली , लिमगांव मार्ग का आवागमन में नज़र रखा जा सकता है । सरपंच के इस जनहित कार्य की सराहना ग्रामवासी एव पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




