सारंगढ़ । नगर के अग्रसेन भवन सभागार में सोमवती अमावस के उपलक्ष्य पर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा सती रानी दादी , मां नारायणी , लाडो रानी का महामंगल पाठ , जिसमें 121 महिलाओं के द्वारा महामंगल पाठ का वाचन किया जा रहा था । वहीं महामंगल पाठ का गायन करने के लिए कोकील कंठा , सुर साम्राज्ञी श्रीमती समता अग्रवाल कोरबा से आकर अपने सुमधुर वाणी से दादी का महामंगल पाठ का गायन कर रही थी । इस दौरान समता अग्रवाल के द्वारा बीच बीच में भजनों का समावेश किया गया जिसमें श्रद्धालु भक्त , महिलाओं के द्वारा झूम झूम कर भक्ति रस में डूब कर नृत्य किया गया । उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती शोभा अग्रवाल , श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्रीमती बरखा अग्रवाल के साथ ही साथ अभामहिला सम्मेलन की महिलाओं की गरिमा में उपस्थिति रही । इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्था देखने के लिए दिनेश धनानिया अध्यक्ष अग्रसेन सेवा संघ , दिनेश केडिया , दिनेश अग्रवाल जी , राज कुमार गोयल, सुकेश गोयल, अमित केजरीवाल , विनय अग्रवाल के साथ ही साथ अन्य युवाओं के द्वारा पूरा व्यवस्था को संभाला गया था । कार्यक्रम निर्धारित समय में प्रारंभ हुआ और रात्रि 9 बजे महाभंडारे की व्यवस्था अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा की गई थी । उक्त कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाएं उपस्थित रही ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
