भटगांव। सरसींवा थाना क्षेत्र के बालपुर निवासी खिलेश्वर चंद्रा को सपेरा का सांप (सर्प) महंगा पड़ गया। सांप के काटने से खिलेश्वरर की मोत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सपेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक खिलेश्वर चंद्रा अपने पत्नी ओर बहन के साथ सावन माह के अंतिम सोमवार को जैतपुर में स्थित जैतेश्वर महादेव में जलाभिषेख करने गया था, तभी आरोपी सपेरा संजय अपने पास रखे जहरीली सांप को जबरजस्ती उनके गले में डाल दिया। फिर साप ने खिलेश्वर के हाथ को काट लिया.
सांप का विष उनके शरीर में धीरे धीरे फैलने लगा परिजनों ने उन्हें ईलाज के लिए पहले केथा लेकर गया किन्तु मृतक के मुंह से झाग निकला देखकर वहां से आनन फानन में सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज कराने लाया. जहां स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद सरसींवा पुलिस ने आरोपी सपेरा संजय को घेरा बन्दी कर फरार होने से पहले ही जहरीला सांप के साथ पकड़ लिया ओर आरोपी के खिलाफ धारा 105 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया ओर सपेरा के सांप को विधिवत वन विभाग का सुपुर्द किया गया।
- जल प्रदूषण मॉडल से छाईं अंशिका, विज्ञान मेले में बटोरी खूब वाहवाही… - August 6, 2026
- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026




