महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अटल सेतु सी लिंक पर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, जैसे ही महिला पानी में छलांग लगा रही थी, पास में मौजूद कैब ड्राइवर ने महिला का बाल पकड़ लिया। इसी दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी आ गई और उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने जैसे ही अटल सेतू से जान देने की कोशिश की, ड्राइवर ने तुरंत रोक लिया। महिला की जान बचाने के बाद ड्राइवर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। आपको बता दें कि ड्राइवर ने पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को रोके रखा। ड्राइवर को डर था कि महिला कहीं फिर से खुदकुशी ना कर दे। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और महिला को रेलिंग से बाहर निकाला।
वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। एक पुलिसकर्मी रेलिंग पर चढ़ता है और महिला के बाल पकड़कर उसे अंदर खींच लेता है।
आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की पहचान मुलुंड निवासी 56 वर्षीय रीमा मुकेश पटेल के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला आत्महत्या करने की कोशिश क्यों कर रही थी।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
