सारंगढ़ । समाजसेवी सतीश यादव को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला के मुख्य मंच पर 5 हजार लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया । 15 अगस्त के पावन अवसर पर नगर के खेलभांठा मैदान में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी एवं कलेक्टर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा प्रमाण पत्र व मैंमोन्टो देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री टंकराम वर्मा ने समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सेवा फाउंडेशन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समाजसेवी सतीश यादव ने कोरोना काल में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण निशुल्क किया था ।एवं सारंगढ़ में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने में उनका विशेष योगदान रहा है। बच्चों को कापी , पुस्तक एवं अन्य स्टेशनरी सामान उपलब्ध कराते हैं , इन सब सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
