बालोद। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में हुई एक वारदात से सनसनी फैल गई है, यहां विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 28 वर्षीय उमेश दुग्गा के रूप में हुई है, जो भानुप्रतापपुर क्षेत्र के फरसकोट गांव का रहने वाला था.

मामले में पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, उमेश अपने पांच दोस्तों के साथ प्राची टॉकीज में फिल्म देखने आया था. जिसके बाद वह घूमने के लिए पर्यावरण पार्क भी गया, इसी बीच बदमाशों ने उसपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. अचानक हुए इस हमले के बाद उमेश के दोस्त उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
