सारंगढ़ । खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले क़े प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सारंगढ़ क़े एक निजी होटल में आयोजित विभाजन विभीषिका क़े कार्यक्रम में शामिल हुए । मंत्री वर्मा ने कहा कि – देश क़े विभाजन से जो राजा था वो रंक हो गया । 1947 में जब हम आजादी का जश्न मना रहे थे तब देश का एक हिस्सा दर्द से कराह रहा था। विभाजन के दौरान कितनी बड़ी पीड़ा हुई, कितना बड़ा दर्द हुआ, धन, दौलत, घर , द्वार छोड़े, यह अलग विषय था, लेकिन महिलाओं पर उस समय किया गया अत्याचार अमानवीय था । अंग्रेजों के अत्याचार से कहीं ज्यादा अत्याचार बंटवारें का था। बंटवारे के बाद सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं के ऊपर हुआ उनका अपहरण हुआ। इस आजादी के इतिहास को हम पढ़े तो इतिहास बताता है कि – 10 लोगों ने एक टेबल पर बैठकर भारत का भाग्य लिख दिया। भारत को धर्म क़े आधार पर दो टुकड़े कऱ दिए । मंत्री ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क़े द्वारा विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा।

इस अवसर पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क़े जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा , पूर्व विधायक कामता जोल्हे, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, अरविंद हरी प्रिया , ज्योति पटेल, जगन्नाथ केसरवानी, जुगल केसरवानी दुर्गा सिंह ठाकुर, निखिल केसरवानी, सोनु छाबड़ा, महिला भाजपा अध्यक्ष नंदनी वर्मा , श्रीमती ठाकुर , अजय गोपाल , रामकुमार थुरिया, बरत राम साहू, चिंता साहू , डॉ. दिनेश जांगड़े वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा नेता जिला , प्रदेश स्तरीय नेता होटल श्री ओम में उपस्थित रहे । इससे पूर्व अजय गोपाल के नेतृत्व में नगर में विभीषिका दिवस पर सैकड़ो भाजपाई के द्वारा मौन जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से निकाल कर होटल श्री ओम पहुंचे । माननीय प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा का सर्किट हाउस में कलेक्टर धर्मेश साहू एसडीएम अनिकेत साहू, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।भाजपा पदाधिकारीयों के द्वारा माननीय मंत्री महोदय का आत्मीय स्वागत पुष्पहार से किया गया , सर्किट हाउस में सैकड़ो भाजपा उपस्थित रहें ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
