सारंगढ़ । जिला कलेक्टर कार्यालय में सुबह 7 बजे जिला कलेक्टर धर्मेश साहू, जिला परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा, संयुक्त कलेक्टर डॉ . वर्षा बंसल एसडीएम अनिकेत साहू , जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग कुमार साहब, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सिदार, डॉ. साय, डां तिवारी, जायसवाल जी सीएमओ राजेश पांडे, सीईओ संजू पटेल, समाज सेवी महेंद्र अग्रवाल, पत्रकार अब्बास अली शैफी, पत्रकार भरत अग्रवाल, संजय मानिकपुरी, गोविंद बरेठा के साथ सैकड़ो धावक शिक्षा विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में दौड़ प्रारंभ किए । कलेक्टर श्री साहू ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ आरंभ कियें , जो दौड़ खेलभाटा मैदान तक पहुंचा । जहां कलेक्टर श्री साहू ने शपथ दिलायें । श्री साहू ने धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि – देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान, देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है और यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है, हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं ।यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना विकसित करता है ।हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
