सारंगढ़ । छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों का ऑनलाइन मीटिंग लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इस ऑनलाइन मीटिंग मे जिला प्रभारी आलोक चंद्रकार ने भी ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा कर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों को विस्तार से समझाया।जिसमें आजादी के 77 वी वर्षगांठ के पूर्व 14 अगस्त को संविधान यात्रा का आयोजन सभी ब्लॉक में किया जाना है । ब्लॉक अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में हाथों में तिरंगा और गांधी जी का फोटो लेकर संविधान यात्रा निकालना है। जिसमें देश के संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करना है।

उन्होंने कहा कि आज जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से भाजपा सरकार के द्वारा गौठानों को बंद कर दिया गया है, गोधन न्याय योजना को बंदकर दिया गया है जिसके कारण सड़कों में मवेशी घूम रहे हैं। सड़कों में मवेशी के होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। भाजपा गौ सेवा के नाम पर केवल राजनीति करती है। गौठान को बंद करके भाजपा सरकार ने गायों व मवेशियों के साथ जनता को सड़को पर मरने छोड़ दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा 16 अगस्त को सभी ब्लॉक में गौ सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को लेकर कलेक्ट्रेट , तहसील कार्यालय, एडीएम कार्यालय, उप तहसील कार्यालय में ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार,जिला प्रभारी आलोक चंद्रकार, सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप अग्रवाल,सारंगढ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ,ब्लाक अध्यक्ष गण पुरषोत्तम साहू,ताराचंद पटेल,श्रीमती सुनीता विष्णु चंद्रा,पवन अग्रवाल,राधे जायसवाल,लव साहू,दीपक टंडन,युधिष्ठिर नायक,विष्णु चंद्रा,किशोर पटेल,मंजुलता आनंद,विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे,रामनाथ सिदार, राकेश पटेल,राजकमल अग्रवाल, किशोर निराला, शुभम बाजपेयी, अभिषेक शर्मा,शंकर चंद्रा,हेमंत चंद्रा,दुर्गेश पटेल आदि कांग्रेस जन शामिल हुए ।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

