छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सली काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। पुलिस की टीम भी कई अभियान चलाकर नक्सलियों को गिरफ्तार कर रही है और नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक बार बीर पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। पुलिस की टीम बे विस्फोटक समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे नक्सली
मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर पुलिस ने विस्फोटक समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों नक्सलियों को बुरजी और पुसनार के जंगलों से गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से पाम्पलेट, बैनर जिलेटिन स्टीक, पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर भी बरामद किए हैं। फ़िलहाल पुलिस की टीम तीनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि, नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
