कोरबा के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से यह व्यवस्था शुरू की गई है।

शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
एनटीपीसी जमनीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला में आयोजित पोषण आहार नाश्ता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।
गौरतलब है की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है। इसके तहत स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता दिया जाना है। इसकी शुरूवात प्रदेश में कोरबा जिले से होने जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
