यूपी के देवरिया में दबंगों के दबंगई का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और युवक को मरा समझकर भाग गए। वहीं मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के भलूअनी थाना क्षेत्र के सोनखरिका गांव के दबंग का कहर एक युवक पर जमकर बरपा। जहां मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से उस समय तक पिटाई किया जब तक की मौत न हो जाए। जिसके बाद दबंगों ने युवक को मरा समझकर वहां से भाग गए। वहीं युवक की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तत्पश्चात ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि गंभीर घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा और दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवक का मेडिकल नहीं कराया। ग्रामीणों ने पुलिस पर दबंगों के खिलाफ मामूली धारा लगाने और भलुअनी पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने घटना के बाद दबंगों का गांव में खुलेआम घूमने का भी आरोप लगाया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
