सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ प्रभारी कामिल हक के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु मुखबिर सूचना पर आ.अधि. के तहत कार्यवाही कियें । अक्रं 578/ 24 धारा- 34 (2) 59 (क) आब. एक्ट में विरेन्द्र टण्डन पिता बाबुलाल टण्डन उम्र 29 वर्ष साकिन साराडीह थाना सिटी कोतवाली सांरगढ को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रेड कार्यवाही कियें ।आरोपी के कब्जे से 35 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा आसमानी कलर का करीब 35 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब एवं एक पीले कलर एवं एक सफेद कलर के घी डिब्बा मे 15-15 लीटर क्षमता वाली कुल जुमला 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 13 हजार रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तारकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस कार्य वाही में निरीक्षक कामिलहक प्रआर 16 सोनसाय यादव, आर. ओमचंद साहु, योगेश कुर्रे, अजय लहरे, सुरेन्द पटेल, अमित खुटे, म.आर. सरोजनी गोड एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
