बिलाईगढ़ । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवम हिन्दी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़ में आज छग सरकार की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 28 छात्रा को सायकल वितरण किया गया। सायकल वितरण समारोह में नपं अध्यक्ष रामनारायण देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ । समारोह के विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कर्ष थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस प्राचार्य नरेन्द्र कुमार साहू द्वारा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि – छग की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दूर के गांवों से आने वाली बेटियाँ सायकल से आसानी से स्कूल आ सकेंगी, इससे उनमें आत्म निर्भरता के गुणों का भी विकास होगा। विशिष्ट अतिथि ने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने को कहा तथा समय – सारिणी के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दी ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य नरेन्द्र साहू ने कहा कि – निःशुल्क सायकल योजना छग सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, यह योजना बालिकाओं विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है । इस अवसर पर नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष रामनारायण देवांगन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कर्ष, सेजेस बिलाईगढ़ के प्राचार्य एन. के.साहू, व्याख्याता स्वाति देवांगन, हीरेन्द्र लहरे, अंजु लता साहू, कार्यालय सहायक विकास डहरिया, सफाई कर्मचारी भगवती बाई साहू, सुतीउरकुली से अमृत साहू, पालकगण एवम नागरिकगण उपस्थित थे।
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




