कलेक्टर धर्मेश साहू ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु बैठक ली…

IMG-20240804-WA0028
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 अगस्त 2024// जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर धर्मेश साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विगत दिवस विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय के खेलभांठा मैदान में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों के द्वारा फ्लैग मार्च एवं देशभक्ति व संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मैदान की तैयारी, आकर्षक साज-सज्जा, समारोह स्थल पर ध्वज, फूल एवं गुब्बारे की व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड, शामियाना एवं कुर्सी व्यवस्था, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी पुष्कर शर्मा, संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts