*जिला अधिवक्ता संघ के दीपक बेहार बने कार्य कारिणी सदस्य*

सारंगढ़ । जिला अधिवक्ता संघ में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों लिए हुए निर्वाचन में युवाअधिवक्ता दीपक बेहार ने अन्य प्रत्याशी के साथ अपनी भी दावेदारी ठोकते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बहुमत प्राप्त कर प्रतिष्ठा पूर्ण संघ के चुनाव में विजय हासिल कियें है। नगर के प्रतिष्ठित बेहार परिवार के लाडले दीपक ने वकालत के क्षेत्र का चयन कर विधि के क्षेत्र अपनी अलग पहचान बनाई है। युवा अधिवक्ता दीपक बेहार जिला बनने के बाद जिलाअधिवक्ता संघ के प्रथम निर्वाचन में भाग लेकर कार्यकारिणी सदस्य बने थे तथा जिला अधिवक्ता संघ के द्वितीय कार्यकाल के निर्वाचन में भी भाग लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। दीपक बेहार के जिला अधिवक्ता संघ में पुनः कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है । अधिवक्ता बेहार ने प्रेस को बताया कि – मैं संघ के विकास में सतत् सहयोग प्रदान करुंगा तथा संघ को सफलता के शिखर तक ले जाने में अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
