सारंगढ़ । छग शासन के द्वारा जनता की समस्याओं के निराकरण करने के लिए प्रशासन तंत्र को जनता के दरबार के सम्मुख लाकर खड़ा किया है । जनमन अपनी समस्याओं का समाधान अपने द्वार में ही करा सकते हैं । मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से प्रशासन जनता से सीधे संवाद स्थापित करती है उनकी समस्याओं को सुनती है , समझती है व समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करती है । नोडल अधिकारी उत्तम कंवर ने बताया कि – जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है । बाबाकुटी रंगमंच वार्ड क्रमांक 5 – 6 में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ । जिसमें कुल आवेदन 34 प्राप्त हुए जिसमें मांग 26 और शिकायत 8 रहे मौका स्थल पर 6 मांग और 5 शिकायत निराकृत किया गया । जिसमें 1 शिकायत अन्य विभाग का रहा ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
