मध्यप्रदेश के धार जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 15 महिला, पुरूष, युवतियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से लॉज में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी है।

बता दें कि धार के दीपक लॉज में ये सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। मामले की सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि इससे पहले भी धार में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। सेक्टर 1 थाना पुलिस को लगातार सुचना मिल रही थी कि, संजय जलाशय AB रोड सेक्टर-1 में देह व्यपार का गोरख धंधा चल रहा है। लगातार मिल रही सुचना के बाद पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की।
यह सेक्स रैकेट एक घर में चलाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने पीथमपुर के युवराज ढाबे पर भी दबिश दी है। छापे के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि, तीनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और यहां रहकर देह व्यापार कर रही थीं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
