रायगढ़ । दिनांक 31/07/2024 को जिला पुलिस से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक विभाग से विदाई दी गई । कार्यक्रम में आईआई अमित सिंह ने नरेंद्र यादव के जिला पुलिस में अब तक के उनके सफर के बारे में और उनके परिवार की जानकारी दी गई । नरेन्द्र यादव जिला पुलिस रायगढ़ में भर्ती होकर रक्षित केंद्र तथा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे, वे निरंतर 39 साल 7 माह तक पुलिस विभाग को सेवा दिए हैं । उन्होंने ईमानदारी व लगन से कार्यरत रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है । उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई । विदाई कार्यक्रम में हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक, उत्तम प्रताप सिंह, आरआई अमित सिंह तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
