बारिश में भी 63 व्यक्तियों ने कराई टीबी और मौसमी बीमारी की जांच…टिमरलगा के शिविर में टीबी के 30 संदिग्ध मरीज पाए गए…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, / कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशन में टिमरलगा में आयोजित शिविर में बारिश होने पर भी 63 व्यक्तियों ने टीबी और मौसमी बीमारी की जांच कराई, जिसमें टीबी के 30 संदिग्ध मरीज पाए गए। इस जांच में जो संदिग्ध हैं, उनका वेरिफाई जांच सेम्पल पैथोलॉजी से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर चेक करेंगे। टीबी के मरीज होने पर इलाज, रोकथाम के उपाय और दवा का सेवन आदि की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। जिले के खनिज और स्वास्थ्य विभाग तथा क्रेशर उद्योग समूह के सामूहिक योगदान से माइनिंग क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए बुधवार 31 जुलाई को टिमरलगा उप स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में टीबी स्क्रीनिंग आउटरीच एवं मौसमी बीमारी का इलाज जांच सुबह 11 बजे से शाम तक किया गया। इसमें अधिकतर क्रेशर उद्योग समूह के महिला पुरूष, खनिज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा क्रेशर उद्योग समूह से जुड़े नागरिक, स्वास्थ्य विभाग के समस्त आरएचओ महिला एवं पुरुष, सीएचओ पर्यवेक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सा सहायक अविनाश , गिरिजा लहरे, दिनेश और सरिता बरेठ शामिल थे
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
