रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें युवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए है। मामलें में पुलिस ने जानकारी देते हुए है कि मृतक का नाम लिकेश पटेल (25) मांढर गिरौद गांव का रहने वाला था।

जिसकी लाश मांढर गांव के खेत में मिली है। शव पर चाकू से वार के कई निशान बने हुए थे। युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को चाकू मार कर बरसते पानी के बीच खेत में फेंक दिया। कुछ घंटे बाद जब किसी ने लाश को देखी तब पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम लोकेश पटेल है। वह विधानसभा इलाके के गिरौद गांव का रहने वाला है। रविवार की शाम उसकी लाश मांढर के पास एक खेत पर किसी ने पड़ी देखा। लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवक के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की किसी के साथ पुरानी रंजिश थी। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल साफ नहीं है। मामले में पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
