सारंगढ़ । नगर के अतिव्यस्त मार्ग एक तरफ नगर पालिका परिषद कार्यालय तो दूसरी ओर बैंक ऑफ़ बरोदा , इन दोनों के पहले कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला व विधायक निवास इस व्यस्ततम मार्ग में कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशों का अवहेलना करते हुए जल आवर्धन योजना के ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन लगाने के नाम पर गड्ढा जेसीबी से करवाया गया था । 5 दिनों से हो रही रुक-रुक कर इस बरसात में उन गड्ढों में पानी भर गए हैं जहां आज सिनेमा हॉल चौक, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सड़क के बीचोंबीच में पीएचई विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में पिकअप फंस गई । जिसके चलते बैंकिंग कार्य , कन्या शाला व नपा स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को , फिल्म देखने आने वालों को , बैंक में पैसा जमा कराने और निकालने वालों को , नपा कार्यालय में कार्य कराने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । वहीं शास. वाहन के चालक इस फंसी गाड़ी को देख मुस्कुराते हुए जा रहे हैं । बीच सड़क में गाड़ी फंसने के कारण अन्य गाड़ियों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
