उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ जिले में एक किशोरी का शव बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू की। लड़की का शव गणेशपुर जंगल के दूसरी तरफ सड़क से मिला था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की हत्या कथित तौर पर हसीन, शाहरुख, इकरामुद्दीन और मोहसिन नामक 4 आरोपियों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद की गई थी।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मृतका के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की लगभग एक सप्ताह से लापता थी। फिर जब शव मिला तो लड़की के माता-पिता ने उसकी पहचान की। उन्हें इस मामले में 4 लोगों पर शक है। मामले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो जाएगा।
खबरों के अनुसार, लड़की के परिवार द्वारा पहचाने गए 4 संदिग्धों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने लड़की का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी। संदिग्धों ने लड़की के चेहरे पर तेज़ाब डालकर उसे जला भी दिया था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को वह और उनकी पत्नी अस्पताल गए हुए थे, उस वक़्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि हसीन ने घर में घुसकर लड़की का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने 22 जुलाई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी के शव की पहचान की और दावा किया कि हसीन, शाहरुख, इकरामुद्दीन और मोहसिन ने सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। मामले के मुख्य संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




