नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एम्स की कनिष्ठ चिकित्सक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना 26 सितंबर को किसी सहकर्मी के जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई।
अधिकारियों ने बताया कि हौस खास थाने में 11 अक्टूबर को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिको लीगल केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब उनकी टीम अस्पताल जाकर पीड़िता से मिली तो उसने बताया कि 26 सितंबर को वह जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने सहकर्मी के कमरे में गयी थी, जहां उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) में मामला दर्ज किया गया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
