सारंगढ़ । भाजपा नेता गिरवर निराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि – कांग्रेस के नेतृत्व वाली छग की पूर्व सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। इतना ही नही पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास अपने शासन काल में रोककर रख स्वयं एसीसुविधा का आनंद लेते रहे, गरीब जनता पक्की छत से वंचित रहे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल और राज्य में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल मे भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नही लगे, क्योकि भाजपार्टी का उद्देश्य विकास करना, लोगो को सुविधाएं देना और नई नई योजनाओं का सूत्रपात करना है।

भाजपा नेता गिरवर निराला ने आगे कहा कि -विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के प्रोपेगंडा को पछाड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ कर प्रदेश मे विष्णुदेव सायके नेतृत्व मे भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि राज्य मे विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही विकास के सारे रुके कार्य फिर से गतिमान हो गए किसानों, महिलाओं, गरीबों के हितों मे बड़े बड़े फैसले लिए गए। गिरवर निराला ने कहा कांग्रेस और उनके कार्यकर्ता ये भूल गये क्या 5 साल उनकी सरकार थी और ये जुआ शराब सट्टा अवैध खनन उन्ही के सरकार की देन है । 5 साल से नपं में उनका ही अध्यक्ष है । नपं की जनता है , खूब पहचानती है ऐसे अवसरवादी नेताओं को जनता ने तो ठान लिया है लोकसभा चुनाव मे जैसे हार का मुंख देखनी पड़ी थी वैसे ही अब नगरी निकाय चुनाव मे भाजपा को पूरी बहुमत के साथ बिठाएंगे । पुरे 15 वार्डो के जनता को मोदी जी की हर गारंटी की गारंटी है । इस बार 15 वार्डों में कमल एक मात्र कमल खिलेगा ये यहां के मतदाताओं की गारंटी है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
