सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ राजस्व अनुविभाग के ग्राम छिन्द और पोरथ में 19 जुलाई को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत छिन्द के शिविर में खजरी, टांडीपार, डोमाडीह, पिकरी, छिंद, अमलीपाली, कुधरी, कटेकोनी, अचानकपाली, कलमी, परसापाली, बरभांठा अ, कटेली और कोतमरा के ग्रामीण शामिल होंगे। सरिया तहसील के ग्राम पोरथ के शिविर में रानीडीह, कोर्रा, पोरथ, तोरा और जयपुर के ग्रामीण अपने राजस्व कार्य करा सकते हैं।
नागरिक और किसान राजस्व शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, एसडीएम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही कोटवार शिविर के दिन की सूचना मुनादी के माध्यम से गांवों में देंगे। राजस्व कार्यों जैसे बी-1 नकल, खसरा, फौती नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, प्राकृतिक आपदा आदि के सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मैदानी कार्य जिसमें संबंधित किसान के खेतों में जाकर नाप-जोख करना होगा उनको छोड़कर अन्य सभी कार्य जैसे खसरा शुद्धिकरण, आय, जाति, निवास, केसीसी फार्म, डिजिटल सिग्नेचर आदि कार्य में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार से संबंधित सभी कार्य शिविर में ही संपन्न होगा।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
