सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2024/ बिलाईगढ़ राजस्व अनुविभाग में 19 जुलाई को बिलाईगढ़ और मोहतरा-न में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। बिलाईगढ़ के शिविर में खजरी (13), छपोरा(13), बिलाईगढ़(13) और सेमराडीह (13) के ग्रामीण और सरसींवा तहसील के मोहतरा-न के शिविर में ग्राम मोहतरा-न, डुरूमगढ़, नरेशनगर, ढनढनी, पचपेडी, रायकोना, छिरचुंवा और गगोरी के ग्रामीण शामिल होकर अपने राजस्व कार्य करा सकते हैं।
नागरिक और किसान राजस्व शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही कोटवार शिविर के दिन की सूचना मुनादी के माध्यम से गांवों में देंगे। राजस्व कार्यों जैसे बी-1 नकल, खसरा, फौती नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, प्राकृतिक आपदा आदि के सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मैदानी कार्य जिसमें संबंधित किसान के खेतों में जाकर नाप-जोख करना होगा उनको छोड़कर अन्य सभी कार्य जैसे खसरा शुद्धिकरण, आय, जाति, निवास, केसीसी फार्म, डिजिटल सिग्नेचर आदि कार्य में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार से संबंधित सभी कार्य शिविर में ही संपन्न होगा।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
