छत्तीसगढ़: सुने घर का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग एक 25 वर्षीय युवक लगातार करता था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा…

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही.
जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे. इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है. वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को थी।
गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया. फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है. घर में आरोपी और बहन रहते थे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

