धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में एक बड़ा ही मार्मिक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है, क्योंकि प्यार का खुलासा होने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने उसका मोबाइल बंद कर मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी है.

जिले में रहने वाले यश कुमार ने 8 जुलाई को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया है, जिसमें उसने बताया कि उसका रेणु (परिवर्तित नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसकी कुछ हफ्ते पहले उसके परिजनों को पता चल गया. इसके बाद से लड़की के मोबाइल को बंद कर मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी है.
युवक ने बताया कि इस बीच उसने अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया. युवक ने अपने आवेदन के अंत में कलेक्टर से अपनी प्रेमिका से मिलने की अनुमति प्रदान करने की गुजारिश की है।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

