बिहार के गया जिले से 13 साल की नाबालिग लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवक लड़की को घर से उठाकर ले गए। पीड़िता दलित परिवार से आती है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई की रात दो युवकों ने सो रही नाबालिग को मुंह बंद कर घर से उठा लिया। इसके बाद उसे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी में ले गए। जहां चार दिनों तक डरा धमका कर एक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के गिड़गिड़ाने और किसी को कुछ न बताने की शर्त पर उसने गुरुवार रात वापस घर ले जाकर छोड़ दिया। उसने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी पीड़िता को दी।
घर पहुंचकर पीड़ित लड़की ने अपने परिजन को पूरा वाकया बताया। परिजन शनिवार सुबह लड़की को थाने लेकर आए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गया शहर से गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच एफएसएल टीम भी कर रही है। एक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। इमामगंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
इमामगंज के एसडीपीओ ने बताया कि एक आरोपी को रामपुर थाने की पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है, ताकि वारदात की पुष्ट रिपोर्ट मिल सके।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
