छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का गैंगरेप किया है. मामला जिले के उदयपुर का है. पीड़ित लड़की व उसके परिजनों ने 5 जुलाई की रात इसकी जानकारी पुलिस को दी है. जिसके बाद पुलिस इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए एक टीम का भी गठन किया कर जांच में जुटी गई है.

ये है पूरा मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक जुलाई की शाम को आरोपी उसे बाइक में घूमने के नाम पर ग्राम अलकापुरी लेकर आया. दोनों बैठ कर बात कर रहे थे तभी पहले से आकर छिपे उसके तीन दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और जंगल की ओर ले गए. जहां सभी ने उसका गैंगरेप किया और धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी तो वे उसको जान से मार देंगे. जिससे उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी.
पीड़िता को फिर से परेशान करने लगे
घटना के दूसरे दिन भी आरोपी युवकों ने पीड़िता का रास्ता रोककर घटना की जानकारी पुलिस या अन्य किसी को नहीं देने की धमकी दी. आरोपियों ने कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताएगी तो वीडियो को वायरल कर देंगे. इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को पांच जुलाई को दी. पीड़िता के परिजनों ने इस घटनाक्रम की जानकारी उदयपुर थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई है, जो फरार आरोपियों की खोजबीन में लगी है. पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
