छत्तीसगढ़:तार की चपेट में आने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत…
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शनिचराडीह गांव Shanichradih village में करंट की चपेट में आने 2 बच्चों की मौत हो गई। खेलने सयय यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4 बजे दो बच्चे घर के सामने गली में खेल रहे थे। इस दौरान गली में लगे खंभे के नीचे बाड़ी को फेंसिंग तार से घेरा गया है। खंभे का एक का तार नीचे फेंसिंग तार को टच कर रहा था।
इस बीच खेलते हुए बाड़ी में लगे फेंसिंग तार को रुद्र कुमार (5) ने छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। रुद्र को बचाने साथ खेल रहा गुलशन कुमार (4) पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों बेहोश होकर जमीन पर पड़े हुए थे। आसपास के लोग और परिजन बच्चों को बलौदा सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों को दोनों बच्चोंं को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि दो बच्चों की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं फेंसिंग तार में करंट कैसे पहुंचा, यह जांच के बाद पता चलेगा। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- डिनर में झटपट बना लें रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता, सॉफ्ट इतना कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें विधि… - March 17, 2026
- दिखने में एक जैसे संतरा और किन्नू, लेकिन सेहत पर असर बिल्कुल अलग! जानें कौन है ज्यादा फायदेमंद.. - March 17, 2026
- नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में - March 17, 2026
