सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 जुलाई 2024/ परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच को भी अपने पदीय दायित्व का बखूबी निर्वहन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के कार्यों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनियमितता करने वाले शासकीय कर्मी और सरपंच के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत अमलडीहा के सचिव सावित्री चंद्रा द्वारा 15वें वित्त आयोग मूलभूत योजना पंचायत निधि की राशि से कराए गए निर्माण कार्य, पेयजल हेतु बोर खनन, स्थापित हैंडपंप खनन इत्यादि शासकीय अनुदान राशि का शासकीय नियमों आदेशों का अनदेखा करते हुए निजी आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से आर्थिक वित्तीय अनियमितता किया गया है। सीईओ बिलाईगढ़ के जांच प्रतिवेदन पर सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवम अपील) नियम 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत ग्राम पंचायत अमलडीहा के सचिव सावित्री चंद्रा को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में सावित्री चंद्रा का मुख्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। ओमकार नेताम सचिव ग्राम पंचायत मिरचीद को ग्राम पंचायत अमलडीहा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
