आधी रात को लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का, रोमांस के बाद मौत…
खबर राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है। ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा मामला खोलने की बात कही जा रही है।
लेकिन घटना बेहद ही हैरान करने वाली है ।
लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में थे
दरअसल पिछले सप्ताह शनिवार रात जब भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज कर रही थी तो इस समय परिवार से छिपकर 15 साल का लड़का जिसका नाम चेतन था, वह दूसरे कस्बे में रहने वाली अपनी क्लासमेट से मिलने चला गया । लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में थे। इसी दौरान परिवार के लोगों को उसका पता चल गया ।
लाश उठाकर हाईवे किनारे फेंक दिया
बताया जा रहा है कि चेतन जब वहां से भागा तो नजदीकी खेत में बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार वाले उसकी लाश उठाकर हाईवे के नजदीक फेंक कर आ गए। अगली सुबह परिवार को जब चेतन की लाश मिली तब हंगामा बच गया । करीब 24 घंटे तक परिवार ने लाश नहीं उठाई, उसके बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया । उधर रविवार रात लड़की ने अपने तीन मंजिल के मकान से कूद कर जान देने की कोशिश की। वह तीसरी मंजिल से कूद गई , लेकिन उसके हाथ और पैर टूट गए हैं ,वह अस्पताल में भर्ती है ।
दोनों के परिवार में कोहराम मचा
पुलिस अधिकारियों का कहना है की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है । लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं । इस मामले में जांच पड़ताल चल रही है । लेकिन इस घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है । दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। चेतन के परिवार का कहना है उसके बेटे को बुरी तरह पीटा गया और उसकी हत्या करके लाश को यहां फेंक दिया गया।
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 18 प्रकरणों में 13 हजार का चालान… - March 15, 2026
