रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री रामगोपाल करियारे, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 01/07/24 को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम ठाकुरदिया खरसिया में नवीन आपराधिक कानून 2023 पर आधारित सेमिनार “दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया कुमार गौरव साहू एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित अधिवक्ताओं ने नवीन कानून के संबंध में कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों को विस्तार से जानकारी दिया गया और नवीन कानून में नागरिकों के अधिकार के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में खरसिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिवक्तागण, पत्रकार बंधु एवं करीब 300 की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने नवीन कानून संहिताओं की जानकारी ली और इसे लाभकारी बताए ।


- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
