शहर के एक होटल में जुआ खेलते कांग्रेसी पार्षद, महापौर के भतीजे समेत 10 लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 34,400 रुपए जब्त किया गया है.

जुआरियों के खिलाफ छग जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात होटल ऐविलोन के कमरे में जुआ चल रहा था. महापौर धीरज बाकलीवाल के भतीजे यश बाकलीवाल, राहुल बाकलीवाल और वार्ड 7 के कांग्रेसी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया समेत अन्य जुआरी हार-जीत का दांव लगा रहे थे, जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में तंबाकू पर शिकंजा, 10 दुकानों पर कार्रवाई 720 रुपए जुर्माना वसूला… - September 21, 2026
- स्वच्छता की पहल से बदलेगा सारंगढ़ का गांव, गिरसा में चला जागरूकता अभियान… - September 21, 2026
- बरमकेला में रतन शर्मा का बड़ा संदेश… लोकल उत्पादों को ग्लोबल बाजार से जोड़ने पर जोर… - September 21, 2026
