सारंगढ़: पान पानी पालगी वाले जिल सारंगढ़ मे आज भारत और इगलैंड कई मध्य सेमीफाइनल मैच होने वाला है जिसे लेकर शहर के साथ गांव मे भी गजब का महौल दिखाई दे रहा है। खेलप्रेमी इस बात को लेकर अभी से आश्वस्त हैं कि इस सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया आसानी से इंग्लैंड को हराकर फाइनल पहुंचेगा और टी-20 विश्व विजेता बनेगा। इसी वजह से मैच का लुत्फ उठाने के लिए शहर के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

कुछ तो इसके लिए मंदिर पहुंचकर माथा टेककर टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। वहीं अभी से पटाखे भी लिए जा रहे है। साफ है कि इस मैच को जमकर सेलिब्रेट किया जायगा। शहर के भारत माता चौक, आज़ाद चौक, फुलझरिया पारा, पैल पारा, जेल पारा रेंजर पारा, प्रताप गंज, रानी सागर, बावाकूटी के साथ ग्रामीण अंचलों मे बच्चे बुजुर्ग सभी आज के मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
सेमीफाइनल मैच को लेकर हर खेल प्रेमी उत्सुक हैं, ऐसे में शाम होने के बाद जैसे ही मैच शुरू होगा वैसे ही शहर का माहौल एक त्योहार के रूप मे तब्दील हो जाएगा और जमकर आतिशबाजी होगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही बुमराह को प्रशंसक सेमीफाइनल और फाइनल मैच में कुछ अच्छा करते हुए देखना चाहते हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
