इस साल 2024 में सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। 22 जुलाई से सावन का पहला सोमवार है। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत में तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच मंगलवार को बागपत कलेक्टर ने अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जिसमें शिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर दूरी के हिसाब से साईन बोर्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। महादेव मंदिर में लगने वाले मेले में कोई भी दुकान सड़क पर नहीं लगने दी जाएगी।
कहा कि कांवड़ मार्ग पर साफ- सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। जिन स्थानों पर सड़क टूट- फूट गई है, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उन्हें तत्काल ठीक कराएं। नगर पंचायत, नगर पालिका और डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जो गांव कांवड़ मार्ग पर पड़ते हैं, उनमें विद्युतीकरण शत प्रतिशत ठीक होना चाहिए। किसी भी स्थान पर जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा ना हो।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
