रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य में 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश एक प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10 वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के संबंध में ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। जिनमें ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक, ऑनलाईन आवेदन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 7, 8 एवं 9 जुलाई 2024 रात्रि 12 बजे तक, प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 21 जुलाई 2024 दिन-रविवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित है तथा ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail दिया गया है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास/परियोजना प्रशासक कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।प्रयास आवासीय विद्यालय: प्रवेश हेतु मंगाये गये ऑनलाईन आवेदन..


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
