भटगांव । भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी ने किसान निधी योजना के तहत किसानो को मिलने वाली 17 वी किश्त को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। योगेश केशरवानी ने आगे कहा कि – भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा कार्यकाल किसानो के लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही आवासहीन परिवार व किसानो के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले हस्ताक्षर तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास व किसान सम्मान निधी की 17 वी किश्त जारी करने के लिए हस्ताक्षर किए। इस योजना का लाभ देश के 9 करोड़ 26 लाख किसानो को मिलने वाला है। केशरवानी ने कहा कि – इस महंगाई के दौर मे प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प किसानो की आय दोगुनी करने हर सभंव प्रयास किया जा रहा है और सफलता भी प्राप्त हो रही है। केशरवानी ने बताया कि – भाजपा सरकार मे किसानों का जीवन स्तर में कई सुधार हुआ है, किसान समृध्द है खुशहाल है,जिसकी पूर्ति के लिए किसान सम्मान निधी समय समय पर कारगर सिध्द होता है, छोटे व मझौले किसानो के लिए यह वरदान है । साथ ही केंद्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार खाद बीज मे मिलने वाली सब्सिडी 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण अन्य कृषि संसाधनों पर सब्सिडी सहित सुलभ खरीदी व्यवस्था एमएसपी मे वृध्दि सहित अन्य सुविधाओं से वर्तमान कृषि के क्षेत्र मे हरित क्रांति आई है। भाजपार्टी की सरकार देश के हर क्षेत्र व हर वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है।


- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
