रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 एवं पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

कु.नेहा प्रधान के अंको में 17 अंको की वृद्धि, मेरिट मे 05 वा स्थान –
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक का स्कूल मोना माडर्न स्कूल की 12वी की छात्रा कु.नेहा प्रधान के अंको में 17 अंको की वृद्धि हुई है। अब नेहा का कुल प्राप्तांक 480 अंक यानि 96% अंक हो गए। मेरिट लिस्ट के अनुसार नेहा प्रधान का प्रदेश में 5वा स्थान हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के स्थाई सूची में नेहा को 5वा स्थान मिलना तय है। मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के प्राचार्य अमितेश केशरवानी ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाकर बरमकेला अंचल और स्कूल का नाम रोशन करने पर नेहा को बधाई प्रदान किया है। नेहा प्रधान का पूर्व में 463 अंक था जो कि अब 480 अंक हो गया।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

