बिलाईगढ़ । कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने वनांचल के कई गंभीर समस्याओं को क्षेत्र के विधायक कविता लहरे को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से ओलावृष्टि प्रभावित कुछ गांव छूट गए हैं उनकी मुआवजा प्रकरण, सोनाखान राजादेवरी होते हुए बयां मार्ग, बानीखार से बिलारी होते हुए सालिहामार्ग, थरगांव से कुश गढ़ होते विजयमॉल पहुंच मार्ग, रवान से छतालडबरा मार्ग, गजराडीह मुरूमडीह, तालाझर मार्ग, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी देवरूम से देवगांव वन विभाग का मार्ग, राजा देवरी, बार नवापारा, गिरौद पुरी हॉस्पिटल में डॉक्टर की समस्या एंबुलेस सुविधा आदि कई विषयों पें चर्चा विधायक कविता लहरे जी को अवगत कराया व विधानसभा सदन में बात रखने की बात कहीं है । विधायक कविता प्राण लहरे ने समस्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक को आश्वस्त किया कि – वनांचल की समस्या, मेरी घर की समस्या है, निश्चित ही मैं वनांचल के समस्त समस्याओं के निदान के लिए, जनहित कार्यों के लिए, सड़क से सदन तक की लड़ाई लडूंगी, व मेरे क्षेत्र की जनताओं को उनका हक दिला कर ही रहूंगी l

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

