सारंगढ़ । जिले के सामु. स्वा. अधिकारियों के द्वारा दिनांक 18 जून 24 दिन मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन में शामिल होने की सूचना संवेदनशील कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को दिए हैं । आलोक मिश्रा, प्रांताध्यक्ष, छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पत्र के आधार पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों के द्वारा ज्ञापन दिया गया कि – छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के तीन सूत्रीय मांगों हेतु जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दिनांक 18 जुन 24 से संघ द्वारा चरणबद्ध तरीके से नियोजित आंदोलन में शामिल हो रहे है। चरण बद्ध आंदोलन का प्रारूप निम्नानुसार होगा 18 जून 24 से 20 जून 24 तक सामु. स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा समस्त ऑनलाईन रिपोर्टिंग कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। तत्पश्चात मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में मांग पूर्ण होने तक दिनांक 21 जून 24 से पूर्ण रूप से समस्त कार्यों का बहिष्कार किया जावेगा ।


- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




