रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाने के स्टाफ को निर्देशित कर मुखबीर सक्रिय किया गया है । इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुर्मापाली रोड़ पर आरोपी (1) ओम प्रकाश चौहान पिता नेहरू लाल चौहान निवासी सुरसी थाना डभरा जिला सक्ती आरोपी (2) खेमनाथ चौहान पिता लक्ष्मण चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी सुरसी थाना डबरा जिला सक्ती को पैदल अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपियों के पास 7-7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ है । आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । थाना प्रभारी कोतरारोड त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी एवं आरक्षक चंद्रेश पांडे शामिल रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
