रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में आज स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
पीसीपी एनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका सम्मान के प्रति दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिला के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता लाना है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। जिसका सामना दुनियाभर में महिलाएं कर रही है। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला उत्पीडऩ, समान पोषण, मानव एवं कानूनी अधिकार इत्यादि शामिल है। उक्त दिवस के अवसर पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के साथ-साथ श्लोगन एवं भाषण की प्रस्तुति की गई। जिमसें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिनेश्वरी डनसेना, द्वितीय पुरस्कार नेहा खेस एवं तृतीय पुरस्कार किरण साहू को प्रदान किया गया। सावनमति महंत द्वारा भाषण, आकांक्षा एवं श्रद्धा द्वारा श्लोगन प्रस्तुत किया गया। साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने हेतु समस्त विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
