दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के ढाई साल बाद ही विवाहिता के साथ मारपीट कर घर निकाल दिया। विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, जेठ, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी जगवती के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब ढाई साल पहले उसकी शादी यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित एक गांव में हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था।
आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने सास ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

