दुनिया जितनी आधुनिक होती जा रही है, उतनी ही अब रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। लोग अब पवित्र माने जाने वाले रिश्ते को ही शर्मसार करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन से इश्क लड़ा बैठा। इतना ही नहीं दोनों ने घर भागकर गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। इसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर पुलिस भी सिहर उठी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जौरा गांव का है। यहां के रहने वाले अन्नू को अपनी मौसेरी बहन रागिनी से ही प्यार हो गया। रागिनी भी अन्नू को पसंद करने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंधों का सिलसिला शुरू हुआ और काफी समय तक चलता रहा। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने घर से भागकर शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद अन्नू और रागिनी ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने एक साथ घर से फरार होने की योजना बनाई और 1 दिन दोनों गुपचुप तरीके से घर से भाग गए। करीब 1 हफ्ते तक दोनों घर से बाहर रहे और दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप शादी भी रचा ली। शादी के बाद दोनों को लगा कि अब घर का माहौल ठीक होगा तो वापस लौट जाना चाहिए। लेकिन भाई-बहन के इस रिश्ते को गंदा करने वाले इस जोड़े से दोनों परिवार बेहद नाखुश नजर आ रहे थे।
परिवार वालों ने नकारा तो उठाया ये कदम
दोनों शादी कर जब घर पहुंचे तो घर का नजारा देख दोनों के होश उड़ गए। दोनों ही परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं लड़की के परिजनों ने लड़के के घर जाकर काफी तमाशा भी किया। दोनों की मोहब्बत को लेकर खूब बवाल मचा और सभी ने इस तमाशे को देखा। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार होते न देख खौफनाक कदम उठाया और जहर खा लिया। इस बात की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जहर खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हालांकि अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

