छत्तीसगढ़: पहले बायफ्रेंड से पति की हत्या कराई, फिर तैरते लाश को देखने गई मीना.. कॉल डिटेल 30 ऐसे हुआ खुलासा..
छत्तीसगढ़: रायपुर में खारुन नदी में मिली लाश के मामले में मृतक की पत्नी और बायफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने ही अपने पति की हत्या करने के लिए बायफ्रेंड पर दबाव बनाया था। मर्डर के बाद जब उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हुआ, तो उसने लाश देखने की भी जिद की थी। जिस पर आरोपी ने महिला को खारुन नदी में तैरती हुई लाश भी दिखाई।
हत्या का यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास नदी में लाश मिली। पुलिस ने लाश की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों पर भेजी। दो दिन बाद मृतक की पत्नी मीना यादव अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची।
मीना यादव ने लाश की पहचान अपने पति विधाता यादव के रूप में की। 30 साल का विधाता यादव सयासीपारा खमतराई में रहता था। इस बीच लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
पुलिस ने मृतक की काल डिटेल के साथ ही पत्नी मीना यादव की भी काल डिटेल खंगाली। जब पत्नी के काल डिटेल को पुलिस ने जांचा तो एक शख्स का नंबर सामने आया जिससे मीना यादव बार बार फोन में बात किया करती थी। ये फोन
नंबर मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था।
जानकारी के मुताबिक, अमजद का आटो किराए पर देने का काम था। मृतक विधाता यादव अमजद से ही किराए पर आटो लेकर चलाता था। इसी बीच मीना यादव का अमजद खान
के साथ अफेयर हुआ। अमजद ने मीना को डेढ़ साल पहले मोबाइल फोन और सिम भी दिया था।
इस मोबाइल से ही मीना और अमजद के बीच कई बार बातें होती थीं। इस अफेयर की जानकारी विधाता यादव को हुई जिस पर कई बार पति पत्नी में बहस और लड़ाई भी हुई। बार बार की लड़ाई से परेशान मीना ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का विचार कर लिया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
